Yamuna Mata ki Aarti (श्री यमुना जी की आरती)

॥ श्री यमुना आरती ॥ Yamuna Aarti – Sacred Hymn
🌺
🪷
🌸
🏵️

श्री यमुना माता आरती

Yamuna Mata Aarti – Sacred Hymn

🪷
ॐ जय यमुना माता, श्री जय यमुना माता ।
जो नर तुमको ध्याता…, सब सुख है पाता ॥
ॐ जय यमुना माता
⚘ ✦ ⚘
ॐ जय यमुना माता, श्री जय यमुना माता ।
जो नर तुमको ध्याता…, मनवांछित फल पाता ॥
ॐ जय यमुना माता
⚘ ✦ ⚘
पावन श्रीयमुना जल अगम बहै धारा ।
मैया अगम बहै धारा ॥
ॐ जय यमुना माता
जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे ।
मैया नित्य स्नान करे ॥
यम की त्रास न पावे, यम की त्रास न पावे ।
जो नित्य ध्यान करे ॥
ॐ जय यमुना माता
महिमा इस कलिकाल में, तुम्हरी अटल रही ।
मैया तुम्हरी अटल रही ॥
तुम्हरौ बड़ा महातम, तुम्हरौ बड़ा महातम ।
चारो वेद कही ॥
ॐ जय यमुना माता
नीर तुम्हारे माता, प्रभु अवतार लियो ।
मैया प्रभु अवतार लियो ॥
नित्य निर्मल जल पीकर, नित्य निर्मल जल पीकर ।
कंस को मार दियो ॥
ॐ जय यमुना माता
नमो मात भय हरणी, शुभ मंगल करणी ।
मैया शुभ मंगल करणी ॥
मन ‘बेचैन’ भयो है, मन ‘बेचैन’ भयो है ।
तुम बिन वैतरणी ॥
ॐ जय यमुना माता
यमुना जी की आरती जो प्रेम सहित गावे ।
मैया प्रेम सहित गावे ॥
बहु धन धान्य भरे घर, बहु धन धान्य भरे घर ।
सुख समृधि आवे ॥
ॐ जय यमुना माता
⚘ ✦ ⚘
ॐ जय यमुना माता, श्री जय यमुना माता ।
जो नर तुमको ध्याता…, मनवांछित फल पाता ॥
ॐ जय यमुना माता
॥ इति श्री यमुना आरती संपूर्णम् ॥
🙏
May Goddess Yamuna bless you with peace, prosperity, and happiness

Chalisa Sangrah (चालीसा संग्रह)

Aarti Sangrah (आरती संग्रह)

Vrat Katha Sangrah (व्रत कथा संग्रह)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *