Lakshmi Mata ki Aarti

ॐ जय लक्ष्मी माता – Lakshmi Mata ki Aarti

जय लक्ष्मी माता

Lakshmi Mata ki Aarti

1
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🌺 🌸 🌺
2
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🪷 ✨ 🪷
3
दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
4
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🌼 🌺 🌼
5
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🪷 🌸 🪷
6
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
7
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🌺 ✨ 🌺
8
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

आरती के लाभ | Benefits of Aarti

💰 धन और समृद्धि की प्राप्ति | Wealth and Prosperity
🏠 घर में सुख-शांति | Peace and Harmony at Home
सभी मनोकामनाओं की पूर्ति | Fulfillment of Desires
🙏 आध्यात्मिक उन्नति | Spiritual Growth
🌟 सकारात्मक ऊर्जा का संचार | Positive Energy Flow
🪷 ॐ 🪷

जय माता लक्ष्मी | Jai Mata Lakshmi

May Goddess Lakshmi bless you with prosperity and happiness

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *