🪔 ऋषि पंचमी की पवित्र कहानी 🪔
भाई-बहन के प्रेम और त्याग की अद्भुत गाथा
ऋषि पंचमी का महत्व
भाद्रपद शुक्ला पंचमी को भाई पंचमी, ऋषि पंचमी आदि नाम से बोला जाता है। माहेश्वरी समाज में राखी इसी दिन बांधी जाती है। बहने भाई की दीर्घ आयु के लिये यह व्रत करती है। राखी बांधती है, पूजा करके ही भोजन करती है। औरतें इस दिन, कई जगह सिर्फ चावल खाती है।
कहानी के पात्र
गरीब परिवार की मुखिया
प्रेमी और समर्पित भाई
स्नेहमयी और त्यागी बहन
भाग्य से बचे हुए
कहानी का आरंभ
एक माँ बेटे थे। गरीब थे। भादवे में ऋषि पंचमी आई। बेटा बोला “माँ मैं बहिन से राखी बंधवाने जाता हूँ।” माँ बोली, “हम गरीब हैं, बहिन के घर क्या लेकर जायेगा?” बेटा बोला “लकड़ी बेचने से जो पैसा आयेगा, उसी से कुछ खरीद कर लेकर जाऊँगा।”
कहानी की घटनाएँ
🚶 भाई की यात्रा
भाई अपनी बहिन के घर चला गया। बहिन ने देखा, भाई आया है। परंतु उस समय, वह सूत कात रही थी। पर सूत का तार, बार बार टूट रहा था। वो उसे जोड़ने में व्यस्त हो गई। और भाई के आने के बारे में, ध्यान ही नहीं रहा।
💔 गलतफहमी
यह देख कर भाई ने सोचा, अमीर बहिन के मन में, मेरे लिये कोई प्रेम नहीं है। और वो वापस जाने लगा। इतने में बहिन का सूत का तार जुड़ गया। बहिन दौड़ते हुए भाई के पास गई, और बोली, “भैया में तुम्हारा ही इंतजार कर रही थी, सूत बार-बार टूट रहा था, इसलिए मैं बोली नहीं।”
🎀 राखी का बंधन
फिर बहिन ने प्यार से, भाई को पाटे पर बैठाया, और उसके राखी बांधी। फिर भाई ने बहिन को भेंट दी। खुशी से बावली बहिन, पड़ोसन से पूछने गई कि, कोई प्यारा मेहमान आये, तो क्या रसोई बनानी चाहिये?
🍚 भोजन की तैयारी
पड़ोसन ने भी कह दिया कि, घी में चावल बनाना, और तेल का चौका देना। बहिन खुशी में पागल थी, इसलिए उसने पड़ोसन ने जैसा कहा, वैसा कर दिया। दो घण्टे बीते तब भाई ने कहा, भूख लग रही है। बहिन बोली, “भैया, चावल बने नहीं। और भाई को पड़ोसन वाली बात कही।” तो भाई बोला, बहिन, घी में चावल बनते है क्या? दूध ला और खीर बनाना।
🌅 विदाई की तैयारी
बहिन ने खीर बनाई और फिर सब ने भोजन किया। सुबह सवेरे अंधेरे में ही, भाई को जाना था। तो बहन ने भाई के लिए, लड्डू बनाने के लिए, गेहूं पिसा। लड्डू बना कर, भाई के लिए बांध दिये। फिर भाई रवाना हो गया।
⚠️ खतरे की घड़ी ⚠️
फिर थोड़ी देर में बहन के बच्चे सो कर उठे। उन्होने भी खाने के लिए लड्डू मांगे। बच्चों को देने के लिए, बहन ने लड्डू तोड़ा। तो उसके अंदर से, साँप के छोटे छोटे टुकड़े निकले।
बहन की दौड़
बहन तुरंत भाई के पीछे दौड़ी। थोड़ी दूर जाने पर भाई दिख गया, तो उसे आवाज़ दी। बहन को आती देख कर भाई सोचने लगा की, मैं इसके घर से कुछ नहीं लाया, फिर ये मेरे पीछे क्यों आई है?
भाई बोला, बहिन “मैं एक पेड़ पर पोटली टांक कर, नीचे आराम कर रहा था। तब कोई चोर मेरे लड्डू ले गये।” संयोग से लड्डू चोर वहीं थोड़ी दूर खड़े, उनकी बातें सुन रहे थे। वे लड्डू खाने वाले थे, लेकिन बहिन की बात सुनकर रुक गये।
नया रिश्ता
और बहन के पास आकर बोले। “तुमने हमारी भी जान बचाई है, इसलिए आज से तुम हमारी भी धर्म बहन हो।” फिर उन्होने वहीं पर, खड्डा करके लड्डुओं को खड्डे में दबा दिया। फिर बहिन भाई को ले, वापस अपने घर आई। और तीसरे दिन भाई को सीख देकर भेजा।
🌺 कहानी की सीख 🌺
- भाई को राखी के दिन, रात को नहीं रोकना चाहिये
- जाते समय, कुछ खाने को नहीं बांधना चाहिए
- भाई-बहन का प्रेम सबसे पवित्र होता है
- परिवार की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है
- संयोग और भाग्य का भी महत्व है
ऋषि पंचमी का महत्व
यह कहानी हमें सिखाती है कि भाई-बहन का रिश्ता कितना पवित्र और महत्वपूर्ण है। ऋषि पंचमी के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए व्रत रखती हैं और राखी बांधती हैं। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और एक-दूसरे की रक्षा करने की भावना का प्रतीक है।
माहेश्वरी समाज में इस दिन का विशेष महत्व है। बहनें पूरे दिन व्रत रखती हैं और भाई की पूजा करके ही भोजन करती हैं। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही श्रद्धा से निभाई जाती है।
