Saryu Mata Ki Aarti (सरयू माता की आरती)

श्री सरयू माता की आरती – पवित्र सरयू नदी की महिमा
🔔
🏛️
🌊
🙏

सरयू माता की आरती

पवित्र सरयू नदी की महिमा

🌊 🙏 🌊
जय सरयू माता, मैया जय सरयू माता ॥
राम जन्म भूमि का, राम जन्म भूमि का ।
कण कण तुझे ध्याता, मैया जय सरयू माता ॥
🌊 जय सरयू माता… 🌊
🏛️ 🌊 🏛️
विष्णु जी जब हर्षाए, ब्रह्मा जी के तप से ।
मैया ब्रह्मा जी के तप से ॥
उनके नेत्रों से प्रगटी, उनके नेत्रों से प्रगटी ।
प्रेम अश्रू बन के, मैया जय सरयू माता ॥
🌊 जय सरयू माता… 🌊
🌺 🌊 🌺
नैनों से जल बिन्दू, विष्णु जी के गिरे ।
मैया विष्णु के गिरे ॥
मान सरोवर में तब, मान सरोवर में तब ।
ब्रह्मा जी उनको धरें, मैया जय सरयू माता ॥
🌊 जय सरयू माता… 🌊
🌼 🏛️ 🌼
ऋषि वशिष्ठ के तप की, ऋषियो ने कथा कही ।
मैया ऋषियो ने कथा कही ॥
तज के सरोवर सरयू, तज के सरोवर सरयू ।
अयोध्या में आके बही, मैया जय सरयू माता ॥
🌊 जय सरयू माता… 🌊
🌻 🌊 🌻
राम चले निज धाम तो, सरयू में समाएं ।
मैया सरयू में समाएं ॥
राम राज्य की साक्षी, राम राज्य की साक्षी ।
भक्तों को भाएं, मैया जय सरयू माता ॥
🌊 जय सरयू माता… 🌊
🌸 🏛️ 🌸
पाप नाशिनी मोक्षदायनी, कही ना जाए गाथा ।
मैया कही ना जाए गाथा ॥
हर जल कण तेरा पावन, हर जल कण तेरा पावन ।
है मुक्ति दाता, मैया जय सरयू माता ॥
🌊 जय सरयू माता… 🌊
🌺 🌊 🌺
जय सरयू माता, मैया जय सरयू माता ।
राम जन्म भूमि का, राम जन्म भूमि का ।
कण कण तुझे ध्याता, मैया जय सरयू माता ॥
🌊 जय सरयू माता… 🌊
🌊 ॥ इति माँ सरयू आरती संपूर्णम् ॥ 🌊

🙏 माँ सरयू की जय 🙏
राम जन्मभूमि अयोध्या की जय
पाप नाशिनी मोक्षदायिनी माता की जय
🏛️ जय श्री राम 🏛️

Chalisa Sangrah (चालीसा संग्रह)

Aarti Sangrah (आरती संग्रह)

Vrat Katha Sangrah (व्रत कथा संग्रह)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *